समाज जागरण
हमारे देश पर्व त्योहारों का देश है। अपने सांस्कृति धरोहर को संजो कर रखने में पर्व त्योंहारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सभ मिलकर इसे आगे बढ़ाते चले यह जिम्मेदारी हम सबकी है। कुछ दिन पहले ही दशहरा संपन्न हुए है और अब दीवाली का महापर्व है जो कि लगभग पूरे दुनिया में मनाये जाते है।
दीवाली के मौके पर समाज जागरण के टीम लगातार बाजार पर नजर बनाए हुए है।
बाजार के में दुकान बड़े जोड़ो शोरों से सजी हुई है ग्राहक का इंतजार है। कुछ दुकानों में ग्राहक पहुँच भी रहे है लेकिन कुछ दुकान अभी भी ग्राहकों के इंतजार में है। ऐसे ही एक दुकान में समाज जागरण के टीम पहुँची और दुकानदार से पता किया की आखिर कारण क्या है, तो कहने लगे आनलाइन के जमाना है। लोग अमेजन और दुसरे साइट से जाकर खरीद रहे है। समाज जागरण नें उनसे सवाल किया क्या आपने भी कभी मंगाया है। बड़े झेपते हुए बोले दुकानदार ‘ अभी गर्मी में कुलर मंगवाया था’ और कुछ दिन पहले ही एक वीवो का मोबाइल खरीदा।
टीम ने दुसरा सवाल किया क्या आपके इस मार्केट में मोबाइल की दुकान नही है ? दुकानदार नें कहा अमेजन से थोड़ा सा सस्ता मिल जाता है और कार्ड पर कैश बैक भी इसलिए मंगा लेते है। ऐसे ज्यादातर समान तो मार्केट से ही खरीदते है।
टीम नें दुकानदार बंधु से कहा जब आप आनलाइन शापिंग करते है तो फिर आपके पड़ोसी दुकानदार मोबाइल वालों नें भी आनलाइन शापिंग की होगी। उसको भी कैश बैक और डिस्काउण्ट मिला होगा। क्या आपको नही लगता है कि ऐसे ही करते करते आपकी ये दुकान बंद हो जायेंगे ? क्या कोरोना काल में अमेजन वाले आपके साथ खड़ा था या पिर गुगल वाले ? हमारे पड़ोसी दुकानदारों नें महीनों भर जैसे तैसे करके राशन दिया था, लंगर बांटे थे।
ये ही सवाल हम आप सभी से भी कर रहा हूँ ? क्या आप चाहते है कि पड़ोसी के दुकान बंद हो जाये ? शायद उसी के पड़ोस में आपका दुकान भी होगा ?
हम सबका का जिम्मेदारी है कि सबके घर में दीया जले, तो झोला उठाइये और अपने नजदीक के बाजार जाइये मिलिए अपने चाचा, ताउ, भइया , मामा, भतीजा से। देखिये क्या क्या समान बेच रहे है जो आप खरीदना चाहते है। जाइये बाजार में मिट्टी के दिये वाली आपके इंतजार में है। आप उनसे दीये खरीदेंगे को वो भी किसी से खाने की समान खरीदेंगी जो कही न कही आपके किसी अपने के दुकान है जिसका लाभ आपको भी होना है। हम सब एक दूसरे के पूरक है।
आपकी गलतफहमी के कारण विदेशी कंपनिया बिना हिंग और फिटकरी के हजारों करोड़ के नुकसान कर जाती है। आप दुकानदार से खरीदेंगे तो दुकानदार किराये देगा दुकानों की। समान मंगवायेगा, तो गाड़ी वालों का रोजगार, जिस कंपनी का सामान है उस कंपनी को रोजगार जिसमें सैकड़ो और हजारों के तादाद में लोग काम करते है। जब सामान बिकेगा, तभी कंपनी चलेगा और तभी जाकर वेतन मिलेंगे और फिर दुकान पर खरीदारी होगा।
हमारे द्वारा किए गए थोड़ा सा प्रयास ही कई घरों में दीये जलाने में सहायक हो सकते है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








