google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उज्ज्वला योजना के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पी.जी. कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत तृतीय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक की मुख्य थीम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को योजना के महत्व एवं उसके सामाजिक लाभों के प्रति जागरूक किया।


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों की महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना से महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएँ से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने, स्वास्थ्य की सुरक्षा करने तथा रसोई में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलती है।


विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, संवाद एवं प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्वच्छ ईंधन अपनाने, महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने का संदेश दिया।
नाटक ने सामाजिक जागरूकता औरजनभागीदारी के महत्व को भी रेखांकित किया। जनप्रतिनिधि के रूप मे गंगापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुबेर चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अखिलानंद, डॉ. अर्चना सिंह एवं अंगद प्रसाद यादव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावशाली माध्यम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


महाराज बलवंत सिंह पी.जी. कॉलेज, गंगापुर, वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जनसेवा एवं जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)