समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
पिंडरा विकास खण्ड के सिंधोरा में कूड़ा उठान न होने से त्रस्त व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल के नेतृत्व में बीडीओ से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा।
बीडीओ प्रतिभा मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में व्यापार मंडल सिंधोरा के व्यापारियों ने बताया कि पहले कूड़ा उठान कूड़ा गाड़ी द्वारा होता था तो बाजार साफ सुथरा रहता था। लेकिन अब महीने भर से कूड़े का उठान न होने से जगह जगह से उठ रहे बदबू व गंदगी से आम नागरिक के साथ व्यापारी त्रस्त है। उक्त कूड़ा न उठाया गया तो संक्रामक बीमारी फैलने की आंशका है। जिसपर बीडीओ ने एडीओ पंचायत को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
बीडीओ से मिलने वालों में सिंधोरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल सोनू, महामंत्री सुभाषचंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष निशांत जायसवाल, अफजाल अहमद, छांगुर राजभर, जावेद अहमद समेत अनेक व्यापारी रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



