google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लापता बालक को थाना पिपरी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। आगन्तुका श्रीमती पनवा देवी पत्नी स्व0 ठुरकू प्रसाद निवासी चाचा कॉलोनी, धरिकार मोहल्ला, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 65 वर्ष द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनका नाती शिवम पुत्र स्व0 दिनेश कुमार, उम्र करीब 11 वर्ष, दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे पूर्वाह्न अचानक घर से लापता हो गया है।

उक्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 01.04.2026 को लापता बालक शिवम को बस स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसकी दादी श्रीमती पनवा देवी की सुपुर्दगी में देकर थाना हाजा से रुख्सत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)