–पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे में लिपट निकाला शव यात्रा
अरविंद कुमार यादव
दैनिक सामाज जागरण संवाददाता कटकमसांडी
कटकमसांडी प्रखंड के तेज-तर्रार भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं डांटो पंचायत के पूर्व उपमुखिया, ग्राम कठौतिया गांव निवासी तुलेश्वर यादव की आकस्मिक व असामयिक निधन से समूचे प्रखंड में शोक व्याप्त हो गया । वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे । तुलेश्वर यादव का रविवार को लगभग बारह बजे रात को ईलाज के दौरान रांची में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र,एक पुत्री समेत परिवार छोड़ गए हैं।तुलेश्वर यादव भाजपा संगठन में तकरीबन तीस वर्षों से एक कुशल, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से न केवल भाजपा परिवार बल्कि समूचे कटकमसांडी क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। आज सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुलेश्वर यादव के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंड़े में लिपट कर शव यात्रा निकाली। शव यात्रा में शामिल होने वालों में सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, जिला मंत्री रीतलाल प्रसाद यादव, कटकमसांडी पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद, कटकमसांडी पूर्वी सांसद प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार बीरु मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, महामंत्री अरविंद कुमार यादव,डॉ अजीत कुमार दास, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय ,लेखराज यादव, प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया लिलो सिंह भोक्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह भोक्ता,संदीप मुण्डा, विजय दांगी, सोहर राणा, संतोष राणा, अनुराग मित्तल, दुर्जय प्रसाद, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष सरयू यादव, सुंदर मुंडा, मनीष कुमार यादव, रामचंद्र यादव, रेबर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, प्रमोद यादव कुंजल यादव डाटों पंचायत मुखिया कुमारी बाखला सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।सभी ने तुलेश्वर यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनसेवा और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से समाज के हर वर्ग के लोग प्रभावित थे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



