सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण
सोनभद। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सड़क सीसी रोड का नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर लोकार्पण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर में 120 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य हेतु निर्देशित किया गया ताकि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण संपन्न कराया गया।
वहीं नपा अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 23 में पशु अस्पताल से प्राथमिक स्कूल तक सीसी रोड निर्माण कर 15 वां वित्त अनटाइड ग्रांट मद से सड़क निर्माण कार्य कराया गया वहीं नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकसित कार्यों को पूर्ण कराया जाए। नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मांगा कर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों को कराया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद उषा जैन, अनवर अली, धर्मराज जैन, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, आकाश रावत सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



