google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पारगामा में कलश यात्रा के साथ नवान्ह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : कुकडू प्रखंड के पारगामा में स्थित प्राचीनकालीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री श्री राम चरितमानस पाठ एवं नवान्ह परायण महायज्ञ की शुरुआत कलश स्थापना के साथ बुधवार को हो गई। इससे पहले धार्मिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर किसुनडीह स्थित नहर पहुंची। इसके बाद वहां से जलभर सभी महायज्ञ स्थल पहुंची, फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई गई। इस भव्य कलश यात्रा में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव एवं अन्य भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बता दे कि यह नवान्ह परायण महायज्ञ कुकडू प्रखंड के पारगामा में स्थित प्राचीनकालीन शिव मंदिर प्रांगण में 19 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। इस महायज्ञ के व्यासपीठ में मंचासीन है परम पूजनीय श्री संजय कुमार पाण्डेय जी तथा इस महायज्ञ में झारखंड, पश्चिम बंगाल के कई नामी-गिरामी पंडित व प्रवचनकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे ओर लोगों रामचरित मानस का प्रवचन सुमधुर भाव से सुनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)