google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजवादी लोक परिषद व मगही साहित्य संगम के संयुक्त तत्वाधान में गया के शगुन गेस्ट हाउस में किया गया सतीश कुमार सम्मान समारोह का आयोजन- हिमांशु शेखर

दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया ( बिहार )-10जनवरी 2023- समाजवादी लोक परिषद एवं मगही साहित्य संगम के संयुक्त तत्वाधान में गया के शगुन गेस्ट हाउस में सतीश कुमार मिश्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया lयह कार्यक्रम मूल रूप से मगही भाषा के सर्वमान्य एवं ख्यातिप्राप्त सहित्यकार पंडित सतीश कुमार मिश्र बाबूजी की 76वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सतीश कुमार मिश्र सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष बिहार के विभिन्न क्षेत्रों को आच्छादित करते हुए देश समाज एवं संस्थाओं को जनसंवेदनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मनाया जाता है, क्योंकि बाबू जी सतीश जीवन पर्यंत इन्हीं के विकास हेतु प्रयासरत रहे।कार्यक्रम का प्रारंभ बाबूजी सतीश के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करते हुए उनके मगही हिंदी एवं समाज के प्रति योगदान के स्मरण के साथ किया गया, ताकि उनके सुकृत के प्रति निष्ठा ज्ञापित की जा सके, तत्पश्चात कार्यक्रम में आए उनके समकालीन वरिष्ठ साहित्यकारों ने उनके साथ बिताए समय अनुसार अपने अनुभव साझा कर स्मृतियाँ ताजी की, और बिहार के 10 जिलों के कुल 31 लोगों को सतीश कुमार मिश्र में सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं पंडित सतीश रचित पुस्तक प्रदान किए गए। साथ ही मिथिला की बेटी रिचा झा द्वारा लिखित पुस्तक ‘मैं मगही हूँ’ का विमोचन किया गया। पुस्तक में मैं मगही हूँ संपूर्ण मगही भाषा के लिपि व्याकरण भाषा व साहित्य-संस्कृति के संक्षिप्त दर्शन करा सकने में समर्थ है। इस प्रकार कार्यक्रम की अगली कड़ी साहित्य समागम की रही जिसमें विभिन्न साहित्यकारों ने मगही साहित्यिक कृतियों यथा कविता पाठ, हास्य व्यंग, कथा कहानियों, नाटक आदि के संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत करते हुए मगही दर्शन का अद्भुत परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में रामकृष्ण मिश्र सच्चिदानंद प्रेमी, भरत सिंह, नरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मेहरवार, मनोज मिश्र, बीणा मिश्रा, सतेंद्र कुमार पाठक, राजन सिजुआर के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल मेहरवार, संचालन अशोक समदर्शी, एवं समन्वय हेमांशु शेखर ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में श्रीमती वीणा मिश्रा महिला सशक्तिकरण, कृष्ण मुरारी सिंह किसान, अशोक समदर्शी ,डॉ दिलीप कुमार, अवधेश कुमार सिन्ह ,उमाशंकर सिंह सुमन, राजीव रंजन, अरूण हरलिवाल, अभयानंद मिश्र, मनोज मिश्र, पवन तनय, मणिकांत मणी, आचार्य गोपाल को साहित्य राजेश मंझवेकर, चंदन कुमार, अभय कुमार, दीपक कुमार को पत्रकारिता, राजन सिजुआर , सुरेश शर्मा, श्रीमती निशा कुमारी को कला संस्कृति, तनिक सिंह, उपेंद्र कुमार प्रेमी व पारस सिंह को समाजसेवा, श्रीमती किरण कुमारी शर्मा को जनप्रतिनिधि का नाम शामिल है l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)