आख्या निस्तारण में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लापरवाह
विजय शंकर पाण्डेय/समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। विकास खंड नगवां के सुअर सोत में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण में भारी अनियमितता बरतने और मानक के विपरीत कार्य कराने को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी जिसका संदर्भ संख्या 40020026001217 है जिसकी जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सीएनडीएस विभाग के अवर अभियंता और जिला समन्यवक समग्र शिक्षा को जांच कर आख्या रिपोर्ट देने को कहा गया था विभाग द्वारा निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिलने की आख्या रिपोर्ट लगा दी गई इसमें कहा गया है कि इंटर कॉलेज निर्माण में 1:6 के मसाला से ईट की चुनाई की जा रही है और निर्माण मानचित्र के हिसाब से ही हो रहा है।
जबकि शिकायत घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल दो नंबर का ईट के प्रयोग आदि की की गई थी इसके विपरित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा झूठी मनगढ़ंत कहानी लिखकर मामले का इतिश्री कर दिया गया है। विभाग निरीक्षण के दौरान न तो शिकायत कर्ता से बात की न तो मौके पर बुलाया गया नहीं विभाग के निरीक्षण का कोई इमेज आख्या में लगाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा बिना निरीक्षण किए ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आख्या लगाई गई है।और ये लिखा गया है कि द्वेष की भावना से शिकायत की गई है शिकायत करना द्वेष कैसे हो गया विभाग स्पष्टीकरण दे।
इस मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने ने फोन रिसीव नहीं किया। फोन रिसीव नही करने और आईजीआरएफ पर फर्जी आख्या निस्तारण में जिला विद्यालय निरीक्षक पहले से ही संदेह में है। शिकायत कर्ता ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



