ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। दिनांक 10.05.2025 को समय लगभग 06.45 बजे थाना जुगैल पर सूचना मिली कि दिनांक 09./10.05.2025 की रात्रि में थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुगैल खास में कप्तान पुत्र हीरामणि खरवार निवासी जुगैल खास थाना जुगैल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 10 वर्ष की खेत में चाकू से हत्या कर दी गयी है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जुगैल द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो पता चला कि कप्तान पुत्र हीरामणि खरवार अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में गया था उसके उपरान्त प्रात: उसका शव खेत में मिला है। लड़के की अपनी सगी मां नहीं है, सौतेली मां सोनमति है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी थी, तथा थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा- 103(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व आज दिनांक-13.05. 2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रातः 07.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्ता सोनमती पत्नी हीरामणि खरवार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्ता (सौतेली मां) सोनमती की पिछले वर्ष जुलाई में ही शादी हुई थी, जब पति-पत्नी एक साथ सोते थे, तो मृतक बालक अक्सर कमरे में आ जाता था और वहीं लेट जाता था, जिससे अभियुक्ता को काफी नाराजगी रहती थी, यही क्रोध संचित होते होते नासूर हो गया और अभियुक्ता ने मौका पाकर गांव में शादी वाले दिन सुनसान स्थान पर बालक को ले जाकर अपने घर में इस्तेमाल किए जा रहे सब्जी वाले चाकू से कई वार कर हत्या कर दिया और चाकू घटनास्थल पर ही तोड़कर फेंक दी थी जो घटना के दिन ही मौके से बरामद हुआ था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



