दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम गांव स्थित सूर्य राघव महोत्सव के दौरान श्री सूर्य राघव मंदिर परिसर में छात्राओं ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया । छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कलात्मक भावनात्मक और धार्मिक दृष्टिकोण पर आधारित रंगोली बनाकर जनजागरूकता का संदेश दिया।वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान नबीनगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चेतन आनंद ने छात्राओं के प्रतिभा को खूब सराहा वहीं प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.