समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)।।
आज राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने रंगोली, भाषण, वाद विवाद, स्लोगन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर व रैली निकालकर देशप्रेम की भावना का प्रसार किया। प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद हमें यह आजादी मिली है। आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है और हमारे देश के सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है।हमें अपनी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को आजादी का महत्व बताना चाहिए। पूरा देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हम सभी को इस झंडे को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देना चाहिए।रैली में शसरिता देवी, दीपिका खरवार, आशा, रति कुमारी, श्रीमती सुमन , सविता सेठ, विभा रानी, छाया सिंह , सपना सिंह, अल्पना यादव, रेनू सिंह, सीमा सिंह, सादिका तबस्सुम सहित तिरंगा रैली में विद्यालय की छात्राएं शामिल रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



