निशांत तिवारी
दैनिक समाज जागरण
प्रखंड संवाददाता हंटरगंज,चतरा
हंटरगंज,झारखंड(26फरवरी 2023) हंटरगंज के नजदीक प्रतापपुर प्रखंड मे रविवार की रात मे भीषण चोरी की घटना सामने आयी है बताते चले की प्रतापपुर थाना से लगभग 600 मीटर की दूरी पे मालती अलंकार ज्वेलर्स की दुकान मे अज्ञात चोरो ने दुकान का शटर कबाड़ के इस भीषण चोरी को अंजाम दिया ।चोरो ने दुकान की तिजोरी को काट कर सारे जेवरात चुरा लिए और शोकेस मे रखे सभी जेवरातो को भी चुरा लिया और वहा से गायब हो गये ।घटना की जानकारी एक व्यक्ति के द्वारा दुकान के मालिक विक्रम सोनी को मिली तो वे घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा की उनका दुकान का शटर कबाड़ा हुआ है और अंदर की तिजोरी को भी काटा हुआ है और सारे जेवरात जो तिजोरी मे रखा हुआ था वो भी गायब है साथ ही शोकेस मे लगे जेवर भी वहा से निकाले हुए है। सोचने वाली बात तो ये है की ये भीषण चोरी प्रतापपुर थाना से बस कुछ ही दूरी पर हुई साथ ही ये भीषण चोरी बिच मार्केट मे हुई और किसी को भनक भी न लगी और हर बार की तरह पुलिस मौके पे पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गयी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



