google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

LPG सिलेंडर वितरण में भी हो पारिवारिक सदस्यों का बायोमेट्रिक सिस्टम

अभी वर्तमान समय में LPG सिलेंडर के अभाव में कहा जा रहा है कि कमर्शियल बुकिंग को रोक कालाबाजारी रोकने का सरकार ने भरसक प्रयास किया गया है। ताकि घरेलू उपभोक्ता को हर संभव आपूर्ति मिले, लेकिन सच्चाई तो यह कि निम्न स्तर पर लगभग LPG एजेंसियों के स्टाफ धड़ल्ले से चोरी छिपे मुंह मांगे दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं। जिसमें 1 सिलेंडर की कीमत 5 से 6 हजार तक वसूला जा रहा है।

घोटाले की जानकारी और कार्यवाही इस तरह भी है कि LPG कनेक्शन धारियों की नाम से बुकिंग भी हो जा रही है और डिलीवरी भी, कनेक्शन वाहक को तब पता चलता है जब उनके मोबाइल पर sms आता है। और जब उन्हें अपना LPG सिलेंडर लेना होता है तब उन्हें दोबारा से बुकिंग करवाई जाती है। और उन्हें LPG सिलेंडर दिया जाता है।

इसलिए सरकारी प्रबंधन को जरूरत है कि सिस्टम को और भी अपडेट करे, जिसमें LPG कनेक्शन धारियों उनके पारिवारिक सदस्यों को उनका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा कर सिलेंडर की डिलीवरी दी जाए। जिस तरह की BPL राशन कार्डधारी को खाद्य सामग्री वितरण किया जाता है। और इस समय इसकी सबसे ज्यादा जरूरत भी है। ताक


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)