google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर जले

भैंस एवं बकरियों की झुलस कर हुई मौत

आग बुझाने के दौरान एक की हालत गंभीर

आकिब शेख, दैनिक समाज जागरण संवाददाता

दरभंगा सिंहवाड़ा। राजो पंचायत के वार्ड संख्या बारह स्थित रामपट्टी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कङी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीन मवेशी एवं छह बकरियां भी जलकर मर गई। जबकि एक बाइक सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा सहित घर मे रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। मुखिया प्रतिनिधि मो शाहनवाज बाबर ने बताया कि एक अप्रैल की लगभग दो बजे रात विष्णु देव राम के घर में आग लग गई। आग की लपटे उठता देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन आग की चपेट में आने से स्वर्गीय मिथिलेश की पत्नी उषा देवी एवं प्रसाद राम का घर भी जलकर राख हो गया। आग में झुलस रहे मवेशियों को बचाने एवं आग बुझाने के दौरान कई लोग मामूली रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे विष्णु देव राम को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। विष्णु देव राम ने बताया कि मवेशियों की मौत के मामले में प्रखंड पशुपालन अधिकारी को सूचना किया गया है। वही अग्निकांड में हुई छति के संबंध में अंचल कार्यालय को सूचना दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)