लूटपाट में प्रयुक्त गाड़ी, मोबाइल फोन, नकदी और अवैध हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा, 31 मई — थाना बीटा-2 पुलिस ने शुक्रवार देर रात सक्रियता दिखाते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष दो बदमाशों को पुलिस ने बाद में की गई कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित बदमाश सवारी बनाकर लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाते थे और सुनसान जगह ले जाकर उनसे लूटपाट करते थे। बीती रात ऐसी ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एक गाड़ी, दो मोबाइल फोन, ₹2500 नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य खुलासों की उम्मीद है।

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में गश्त और चेकिंग अभियान को और तेज किया गया है ताकि इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



