google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा घोरावल मंडल के तत्वाधान मे नगर मे निकला तिरंगा यात्रा

संवाददाता- डा. अरूण पांडेय “गुरूजी”
दैनिक समाज जागरण

घोरावल/ सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को घोरावल नगर मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व मे सैकडो की संख्या मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग मे रंगा नजर आया. यात्रा मे घोरावल एचपी पेट्रोल पंप से होकर मुख्खा मोड तक सैकडो लोग हाथ मे तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आये. यात्रा के आगे डीजे पर देशभक्ति गाने और भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज से पूरा नगर गुंजायमान रहा. इस अवसर पर भाजपा सोनभद्र के प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल मंडल के प्रभारी अमरेश पटेल, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार, राकेश ऊमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल, आनंद पटेल, कैलाश बैसवार, सुनिल चौबे, श्रवण सिंह, पंकज मिश्रा, लवकुश केशरी, अनुराग अग्रहरि, चंदन चौरसिया, दिनेश पटेल, बाबूलाल शर्मा, विद्या सागर मौर्या के साथ- साथ नगर के सम्मानित नागरिक तथा सोनांचल इंटर कालेज के बच्चे शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)