google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेशनल पब्लिक स्कूल में टॉपर्स को मिला सम्मान, साक्षी शगुन को सेमसंग टैब

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर।

हजारीबाग के न्यू एरिया स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में फेलिसिटेशन सेरेमनी 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें सीबीएसई कक्षा 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

प्राचार्य धीरेंद्र कुमार सिंह और उप-प्रधानाचार्या सोनी कुमारी ने विद्यार्थियों की सफलता को मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। 96% अंक लाने वाली साक्षी शगुन को सेमसंग टैब और अन्य मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच दी गई।

सम्मानित छात्रों में साक्षी शगुन, सोनाली सिंह, वरुण सोनी, विवेक कुमार सोनी, रोहित प्रसाद समेत कई छात्र-छात्राएं सम्मानित हुए । कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)