google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शिव महापुराण सुनने कौडिया पहुंचे साथ मे रहे वरिष्ठ कांगेसी नेता जयंत मनहर

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। नवरात्र की सातवें दिन मंगलवार को शैलेश्वर महादेव की नगरी कौडिया सीपत पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पदाधिकारियों सहित मस्तुरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर शामिल हुए 22 मार्च से ग्राम कौडिया में नौ कुंडिय रूद्र महायज्ञ व शिवपुराण का आयोजन चल रहा है ,जहां जाने माने मानस रत्न भगवताचार्य पं. रामलोचन तिवारी के मुखारविंद से हजारों की संख्या में श्रोता शिवमहापुराण का आनंद उठा रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को आयोजित शिवमहापुराण कथा को सुनने पहुंचे पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ,अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण, मस्तुरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, केश शिल्पी बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,सहित मस्तुरी क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर सहित कांग्रेसजनो ने शिवमहापुराण कथा सुनकर व्यास गद्दी पर विराजमान व्यास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा शिवमहापुराण कि कथा का आयोजन जहां होती है वह स्थान तीर्थ बन जाता है।वहां सभी देवी देवता आते हैं ,भक्तों में भक्ति का संचार हो जाता है।शिवमहापुराण श्रवण करने मात्र से सारे पापों का नाश होता है।
सभी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शिवमहापुराण श्रवण कर कांग्रेसजनो ग्रामीणों से मुलाकात की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)