आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटनें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर गांव की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई उधर सुचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गये और किसी तरह लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया उधर घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई| बताया गया कि मृतक तेज नारायण केवट 35 वर्ष पुत्र बोदेराम केवट निवासी चौरा गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर पलट गया और निचे दबने से उसकी मौत हो गई मृतक दो बच्चे हैं वहीं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



