आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। गुरुवार को संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र चोपन में जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा पीड़ित मरीजों का हालचाल लिया और केंद्र में उपलब्ध उपचार, पुनर्वास एवं अन्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। केंद्र की सेवाओं से प्रभावित होकर श्री त्रिपाठी ने कहा कि “संकल्प नशा मुक्ति केंद्र जनपद सोनभद्र में नशा उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। विशेषकर जुगैल जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। अब तक लगभग बीस मरीज यहाँ उपचार लेकर नशे से मुक्त होकर परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने भी संकल्प हॉस्पिटल की सेवाओं एवं दैनिक ओपीडी व्यवस्था की जमकर सराहना की।
केंद्र के मैनेजर राजीव पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



