अनूपपुर। यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुनः 5 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए। लगातार हो रही कार्यवाही से जनजागरूकता में वृद्धि हो रही है तथा स्कूल प्रशासन भी सतर्क हुआ है।
अधिकांश विद्यालयों ने अपने विद्यार्थियों को लिखित एवं मौखिक रूप से निर्देश दिए हैं कि नाबालिग विद्यार्थी दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन से स्कूल न आएं।पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



