मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
जैतो,11 सितंबर :उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में बुधवार को सेवानिवृत 43 रेलकर्मियों को लगभग 15 करोड़ 74 लाख रूपये समापन देय का भुगतान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन कर्मचारियों की सेवानिवृति 31.08.2025 को हो गई थी । सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें ताकि बाद में उन्हें पछताना न पड़े। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरि० मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



