google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था युवक



ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बंजारा होटल औडी के समीप रात करीब 10 बजे हुई, जब एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मोरवा, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) निवासी 27 वर्षीय श्याम कुमार झा पुत्र वीरेंद्र कुमार झा के रूप में हुई है। श्याम कुमार अनपरा क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्ट में काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर सिंगरौली की ओर जा रहे ट्रेलर (संख्या सीजी15इडी 8701) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्याम कुमार झा ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)