google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वंदे मातरम् का 150वां स्मरणोत्सव देश के नायकों, एवं बलिदानियों को नमन करने का दिन है- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

आजादी की लड़ाई में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् ने राष्ट्र को प्रकाशित कर दिया-विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

शहीद स्मारक शहडोल में अतिथियों ने आजादी के दीवानों एवं शहडोल नगर के शहीद सैनिक देवेन्द्र सोनी की प्रतिमा पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए

शहडोल 07 नवम्बर 2025- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोंत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के पुराने कैम्पस के समीप स्थित शहीद स्मारक में देश की आजादी के नायकों एवं बलिदानियों तथा शहडोल नगर के शहीद सैनिक देवेन्द्र सोनी की प्रतिमा पर प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह द्वारा डॉ. दशमीत कौर अरोरा के स्वर से स्वर मिलाते हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के दमन के कारण देश में जो शून्यता आई थी उसे श्री बंकिमचन्द्र चटर्जी ने आनन्दमठ उपन्यास में वंदे मातरम् गीत की रचना कर एक बार पुनः स्वतंत्रता सेनानियों में देश की स्वतंत्रता के लिए जोश भर दिया। यह महागीत राष्ट्रप्रेम की जागरूकता का गीत बन गया है। आजादी के दीवानों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए लाठियां खाई, गोली खाई, फांसी पर चढ़े और देश को स्वतंत्र कराकर ही दम लिया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् देश की आजादी के पूर्व एवं स्वतंत्रता के बाद के सपनों का भारत बनाने का माध्यम बन गया है। हम सबको स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास की जरूरत है।
राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी अभियान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अमलीजामा पहनाने का कार्य आप सबके सहयोग से ही संभव है। आपने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी में छूट देने तथा देश वासियों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। त्यौहारों के दौरान 88 प्रतिशत लोगों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाया गया है। देश की स्वतंत्रता में भी स्वदेशी आन्दोलन का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम के हर शब्द में मां भारती के प्रति श्रृद्धा त्याग और वीरता की भावना निहित है। हम सबको इस गीत की भावना को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा और संस्कृति का स्वर है। जिसने स्वतंत्रता आन्दोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्त्रोत बना और आज भी हमे राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्य भाजपा पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, श्रीमती निधि गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी, रचना श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता बंटी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवटसहित नसीसी के कैडेट एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा ने व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)