google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजगढ़ में जला ट्रांसफार्मर 4 दिन से गांव अंधेरे में

समाज जागरण

मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली न होने से गांव अंधेरे में। गांव के ग्रामीण अजय मौर्य ने बताया कि 4 दिन से गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है लेकिन विजली विभाग के द्वारा अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया जिससे गांव अंधेरे में डूबा हुआ है ग्रामीण ने ऑनलाइन शिकायत किया और इसकी सूचना राजगढ़ पावर हाउस पर दिए। राजगढ़ पावर हाउस के के राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से सूचना प्राप्त की।

ग्रामीणों ने कहा कि 4 दिन से ट्रांसफार्मर जल जाने से चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है रात में मच्छरों ने जीना दुश्वार कर दिया। सरकार की योजना है कि ट्रांसफार्मर जलने के 72 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।लेकिन सब खोखला साबित हो रहा है बुजुर्ग और बच्चे इस गर्मी में परेशान हो रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग के पास समय नहीं है राजगढ़ पावर हाउस के जेई ने ग्रामीणों से बताया कि हमारा तीन जगह का चार्ज है हम कहां-कहां देखेंगे। अब ग्रामीण अपनी शिकायत किससे कहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)