सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण
म्योरपुर/ सोनभद्र। म्योरपुर के रेंज कार्यालय में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और रेंजर जबर सिंह वन विभाग के अधिकारियों ने वृक्षारोपण और साफ-सफाई की। मानसिंह गोड़ ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देता है, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और समर्पण को भी दर्शाता है। इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना बढ़ती है।
मौके पर बन दरोगा बिजेंदर, कैलाश, ग्राम प्रधान परनी जग नारायण कनौजिया, सलबंदी मंत्री, शिवबरत, अमर सिंह खरवार और वन कर्मी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



