google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एटक के पदाधिकारियों ने पर्चा दाखिल कर चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

बीजपुर/ सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद में विभिन्न यूनियन का चुनाव आगामी आठ अक्टूबर को होने की संभावना है। जिसमे कर्मचारी संगठनों के एन बी सी चुनाव को लेकर एटक ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में उतरे। चुनाव अधिकारी अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृज किशोर पांडेय के कार्यालय में संयुक्त रूप से पर्चा दाखिल किया।
एटक के अध्यक्ष रौशन कुमार, महामंत्री रौशन कुमार सिंह, कार्यकारी सदस्य दिवाकर सिंह, आशुतोष, विनीत, राजेश कुमार, गोपाल, नूर, संजय, उज्जल, मोहसिन लोदी गुरमीत, अमित साव, रंधीर, प्रवीण, आलोक उदय रजनीकांत, राजीव गुलशन आदि मौजूद रहे। एटक के महामंत्री रौशन कुमार सिंह ने लोगों को संबोधन के दौरान ज्ञात कराया की संगठन कर्मचारी हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरा है। एटक पहले भी कर्मचारी हितों को लेकर हमेशा पक्ष में कार्य कराता है और कराता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)