बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थापक, समाजसेवी एवं महान शिक्षाविद् स्वर्गीय श्री सत्यदेव सिंह जी की 97वीं जन्म जयंती के अवसर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. एन. उपाध्याय द्वारा स्वर्गीय सत्यदेव सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित समस्त सम्मानित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वर्गीय सत्यदेव सिंह जी ने इस अति पिछड़े क्षेत्र को अशिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर किया और आज भी इस क्षेत्र के लोग उन्हें अत्यंत सम्मान एवं आदर के साथ स्मरण करते हैं।
तत्पश्चात विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता स्वामीनाथ ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अपने महान कार्यों के कारण वे एक सच्चे कर्मवीर के रूप में जाने जाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आकाश गुप्ता ने भी उन्हें स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कैसे हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के भाषण से प्रेरित होकर उन्होंने बिना सरकार का इंतजार किए अपने अथक प्रयासों से ढोटारी में गांधी इंटर कॉलेज के रूप में प्रथम विद्यालय की स्थापना की। तत्पश्चात शिक्षा की यह मिसाल दूर-दूर तक फैली और आज भी लोगों के जीवन में रोशनी ला रही है।
अंत में स्वर्गीय सत्यदेव सिंह जी को पुनः नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



