दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महीप बिगहा मोड़ के समीप युवक को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि बीते रविवार दिनांक-31.05.2025 को नबीनगर नगर पंचायत के महीप बिगहा मोड़ के पास दिन के लगभग 10 बजे दीपक कुमार सिंह को जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल व्यक्ति के फर्द बयान के आधार पर नबीनगर थाना काण्ड संख्या-178/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों के अविलंब गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि गठित एसआईटी के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त टंडवा थाना क्षेत्र के दर्मी कला गांव निवासी भोलू कुमार उर्फ अनुराग कुमार सिंह पिता विनय सिंह और नबीनगर थाना क्षेत्र के रजबरिया खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी के पुत्र सोनू कुमार उर्फ सौरभ कुमार तिवारी को नवीनगर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है एवं इनके निशानदेही पर रजवरिया टिकर स्थित झाड़ी से घटना में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर हम दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इसी घटना का बदला लेने के उद्देश्य से हमदोनों ने दीपक कुमार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



