समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ ब्लाक के भैठौली गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। दो सगे भाई बाइक से धान का बेहन लेकर खेत पर जा रहे थे कि चकरोड के किनारे जर्जर मकान का दीवार बाइक पर सवार दोनो सगे भाइयों के ऊपर गिर गई जिससे मलवे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आदित्य (20) वर्ष व अंकित (18) वर्ष पुत्रगण संतोष राम निवासी भेठौली सुबह खेत जा रहे थे। दिलीप पुत्र तेजू के घर की वर्षों पुरानी जर्जर कच्ची दीवार बारिश व सीलन के कारण अचानक चलती बाइक पर सवार दोनो भाइयों के उपर भरभरा कर गिर पड़ी, दोनों भाई मलबे में दब गये। घटना की सूचना पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाल कर शहर स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अमित कुमार, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर पुलिस बल के साथ पहुंच गये, गांव में चीख पुकार होने पर पोस्टमार्टम के लिए कहा पर तैयार नहीं हो रहे थे। उच्चाधिकारियों के समझाने हर सम्भव मदद के आश्वासन पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों भाई चोलापुर के बनियापुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के छात्र थे, आदित्य 12वीं व अंकित 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। पांच भाई-बहन में आदित्य सबसे बड़ा था, दूसरे नंबर पर अंकित था। दो छोटे भाई अंश (9), मोनू (7), व एक बहन आनंदी (3)हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



