समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
वरुणा नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गंगा में पानी के बढ़ाव के कारण वरुणा नदी में पलट प्रवाह हो रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में पानी घुस रहा है। रामेश्वर क्षेत्र की वरुणा नदी में जलकुंभी की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। नदी का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के साथ दूर-दराज से बहकर आने वाली जलकुंभी नदी में जमा हो रही है।
सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु वरुणा नदी में स्नान करने के बाद रामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन करते हैं।साथ ही भक्त यहां से पवित्र जल भरकर शिवालय में जल अभिषेक भी करते हैं। जलकुंभी की वजह से श्रद्धालुओं को नदी तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इससे उनकी धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ भक्तों ने जलकुंभी हटाने की मांग प्रशासन की है। मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी , डॉ राजेश सिंह,अशोक सिंह,कन्हैया लाल पथिक,राम गोपाल चौरसिया सहित अन्य लोगों ने जलकुंभी निकालने का प्रयास किया। लेकिन जलकुंभी का विशाल फैला रूप साफ नहीं हो पाया। आने वाले दिनों में अगर जल कुंभी बह कर आगे नहीं जाता तो लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
पिछले वर्ष भी आया था जल कुंभी
हर वर्ष बारिश के मौसम में वरुणा नदी में जल कुंभी बह कर आता हैं और रामेश्वर सेतु के पास एकत्र हो जाता हैं जिसमें बह कर मृत पशु भी आते है,जिसके सड़न से क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
सफाई कर्मचारियों ने संभाला था मोर्चा
पिछले वर्ष आए जल कुंभी को वरुणा नदी से हटाने के लिए तत्कालीन बीडीओ राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार पचासों सफाईकर्मचारियों ने मोर्चा संभाल कर वरुणा नदी से जल कुंभी साफ किया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



