google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखण्ड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के सुरार गांव के समीप पहाड़ी से 10 लीटर चुलाई महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार किये गए अभियुक्त मुरारी राम पिता जय श्रीराम और राहुल कुमार सिंह पिता जयराम सिंह दोनों थाना क्षेत्र के कदोखरी गांव निवासी है।मामले में थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना पर  शराब के दो धंधेबाज को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना कांड संख्या 44/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)