google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोइरीडीह के समीप दो शराबी गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद (बिहार)

नबीनगर (बिहार) 6 जनवरी 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के कोइरीडीह गांव के समीप से नशे की हालत मे दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गश्ती के दौरान पी एस आई श्वेता सिंह एवम सशस्त्र बल द्वारा कोइरीडीह गांव के समीप से शराब के नशे मे सड़क पर हंगामा करते डुमरहत्था जिला पलामू निवासी शंम्भू विश्वकर्मा पिता गणेश मिस्त्री और डंगवार गांव जिला पलामू निवासी विकास सिंह पिता राम जी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों को अस्पताल मे शराब पीने की पुष्टि के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)