दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर ग्रामसभा में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराना बजरंगबली मंदिर इन दिनों विवाद का केंद्र बन गया है। मंदिर के ठीक सामने कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा पक्की दीवार खड़ी कर देने से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने बीती शाम ही चंदापुर चौकी को तहरीर देकर सूचित कर दिया था कि एक वर्ग विशेष के लोग रात में मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर सकते हैं, जिससे पूजा-पाठ बाधित होगा। बावजूद इसके पुलिस की निष्क्रियता से आज सुबह सैकड़ों की
संख्या में लोग आकर दीवार खड़ी कर गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश गौतम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और स्वयं मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कात्यायन, एसीपी विजय प्रताप सिंह, एसडीएम व एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर सुलह की कोशिश की जा रही थी। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया है और कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



