उमा देवी ने कही मैं देव पंचायत के मुखिया पद पर 10 साल रहकर देव के लोगों को की है सेवा और आगे भी करेंगे।
दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव, जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार) 23 सितंबर 2022:- औरंगाबाद जिला के देव नगर पंचायत चुनाव को लेकर उमा देवी ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। बता दें। कि उमा देवी, देव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रही हैं और देव नगर पंचायत के जनता से हाथ जोड़कर अपने जीत के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं। उन्होंने अपने समर्थकों का हुजूम लेकर तिलौता बीघा चतुर बीघा गाँव पहुंची और सभी के दरवाजे पर जाकर वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने का अपील किया। उन्होंने बताया कि जनता से हमें अपार समर्थन मिल रहा है। जनता पर मुझे पूर्ण भरोसा है। क्योंकि 10 साल मैं देव पंचायत के मुखिया पद के रूप में रहकर मैं देव के लोगों के सेवा किया हूं और आगे भी करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



