*हरहुआ ब्लाक मुख्यालय से निकली प्रभात फेरी,स्कूली बच्चे व शिक्षक हुए शामिल।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत विकास खंड हरहुआ मुख्यालय पर समाज में संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी निकाली गईI
प्रभात फेरी में ब्लाक कर्मी,प्रधान, बच्चे, शिक्षक और समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।ब्लाक कर्मी व स्कूली बच्चे हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के टैग लाइन, झंडा बैनर, पोस्टर और नारा लगाते हुए विकास खंड के द्वार से बेलवरिया ,सुतबलपुर नकछेदपुर से होते हुए ब्लाक प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
इसके पश्चात विकास खंड सभागार में’ हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ शीर्षक संविधान आधारित बौद्धिक सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ हरहुआ बी पी वर्मा
ने आधुनिक भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ0 आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर सभागार में उपस्थित समस्त जनों का स्वागत किया और भारत रत्न डा0भीम राव अंबेडकर के 134 वी जयंती 14 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच शासन के निर्देश पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा किया।साथ ही सभागार में उपस्थित लोगों को अधिकार के साथ -साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्यामेश सिंह,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ पंचायत रवि सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय, बीटी अंजनी कुमार श्रीवास्तव,अमितेश कुमार श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेशविश्वकर्मा ,राजकुमार,संजय यादव,दिनेश कुमार,अवधेश पाल सहित कम्पोजिट विद्यालय बेलवरिया के शिक्षक व बच्चे शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती ने की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



