संवाददाता/ शिव प्रताप सिंह।
दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा में एक महिला ने संदिग्धावस्था में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिफनी पत्नी वीरेंद्र गौड़ उम्र 20 वर्ष के आत्महत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की बाबत स्थानीय लोगों का कहना है की घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन मामला संदिग्ध है और इसकी जांच होनी चाहिए, पुलिस मौके का मुवायना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सकें उसके साथ ही मायके वालों को सूचना दे दी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



