दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 17 जनवरी। बहल के निकटवर्ती गांव मंढ़ोलीकलां के महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों व महिलाओं को हमारा पोषण, हमारी पंचायत के तहत पौष्टिक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जिला उपयुक्त के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ व सुपरवाइजर के निर्देश में जारी है और मोटे पौष्टिक आहार के तौर पर बाजरा, रागी के अतिरिक्त हरी सब्जियों, फल और ऋतु की सब्जी के उपयोग पर बल दिया गया। सेल्फी विद डाक्टर व गोद भराई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी की वर्कर रोशनी, बीना, शर्मिला, कमलेश, मुनेश, उर्मिला हरियावास, ज्योति, रजनी, प्रियंका, केला, संतरा, मुन्नी आदि महिलाएं शामिल हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



