वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ किया गया। ये नॉन-एसी ट्रेनें आम यात्रियों के लिए किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएंगी।
इस अवसर पर किशनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमरुल हुदा, जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार पर किशनगंज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि किशनगंज रेलवे स्टेशन राज्य के प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाले स्टेशनों में शामिल है, इसके बावजूद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव यहां नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किशनगंज को इस ट्रेन में ठहराव प्रदान किया जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



