google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरएसएस के शाखा विस्तार सप्ताह के तहत 11 शाखाओं के स्वयंसेवकों का प्रारंभिक वर्ग संपन्न

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

बरही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के सातवें एवं अंतिम विशेष कार्यक्रम शाखा विस्तार सप्ताह के अंतर्गत बरही प्रखंड में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक एक से बढ़कर 18 शाखाओं का विस्तार किया गया। इसी क्रम में 11 शाखाओं के 32 विद्यार्थी एवं शिक्षक स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग 9, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को पटना रोड स्थित केशरी आश्रम, बरही में संपन्न हुआ। वर्ग के दौरान शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं सामूहिक जीवन से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अपनी-अपनी शाखाओं को सुदृढ़ करना तथा संगठित हिंदू समर्थ भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। वर्ग को सफल बनाने में वर्ग कार्यवाह गोविंद राम चंद्रवंशी, मुख्य शिक्षक प्रभु राणा, व्यवस्था प्रमुख राजेश केशरी, खंड कार्यवाह संतोष प्रजापति सहित सुनील सोनी, सुबोध पाण्डेय, बसंत सिंह, योगेश्वर साव, राज कुमार, राहुल राणा, रजनीश पाण्डेय, त्रिवेणी साव, नंदकिशोर कुमार समेत अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)