google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूपी में 3 दिन बाद कड़ाके की ठंड:*


कल से बारिश का पूर्वानुमान, 42 जिलों में 13°C से कम तापमान
~~~~~~~~~
यूपी में 28 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से 26 नवंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो सकती है।

*26 और 27 नवंबर को बारिश का अनुमान*

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर को यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। नवंबर की विदाई और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)