google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उप मुखिया ने किया रमुंआ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को गर्म कपड़े का वितरण।*

राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

स्वेटर मिलने से नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

विष्णुगढ़: प्रखंड के रमुंआ के आंगनबाड़ी केंद्र में ठंड को देखते हुए गुरुवार को छोटे बच्चों और बच्चियों के बीच उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता द्वारा गर्म कपड़े का वितरण किया। इस अवसर पर उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड के मौसम में स्वेटर मिलने से ठंड में इन्हें राहत मिलेगी। स्वेटर पाकर बच्चे बेहद उत्साहित हैं।अभिभावकों को प्रतिदिन अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चें के मानसिक विकास के लिए अन्य शिक्षा भी दी जाती है।आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल में ही बच्चे कई चीज सीख जाते हैं।बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्र पर ही दी जाती है। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका दुर्गा देवी,ज्योति देवी,सोनी देवी,बेबी देवी,पिंकी देवी,प्रियंका देवी,खुशबू देवी,भवानी देवी इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)