google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केशव प्रसाद मौर्या ने दी छठ पूजा के संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएँ

लखनऊ, 27 अक्तूबर:
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने छठ महापर्व के तृतीय दिवस ‘संध्या अर्घ्य’ के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को छठ पूजा के तृतीय दिवस ‘संध्या अर्घ्य’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! छठी मईया की कृपा से सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। जय छठी मईया!”



मौर्या ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और आस्था का महान पर्व है, जो सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)