समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
क्षेत्र के श्री युगल बिहारी इन्टर कालेज के कार्यालय के रखी परिचारक कल्पनाथ की सेवा पुस्तिका की चोरी 24 दिसंबर को हो गई थी जिसके जांच कालेज द्वारा किया जा रहा था ।इसी बीच कमरे में लगे सी सी टीवी कैमरे की भी जांच होने पर पता चला कि कालेज से निलंबित प्रधान लिपिक सुनील द्विवेदी द्वारा शाम को लाकर में रखे जरूरी कागजात निकालने की वीडियो दिखाई पड़ा,इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने कालेज के प्रधानाचार्य को लिखित निर्देशक कर उक्त प्रकरण में जंसा थाने प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा।



