समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर (पलामू): छतरपुर नगर पंचायत में संचालित विकास योजनाओं में भारी अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सह छतरपुर विकास मंच के सह संस्थापक अध्यक्ष नगर पंचायत के पूर्व और भावी अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यापालक अधिकारी, छतरपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत गठन के लगभग दस वर्षों बाद भी नगर की बुनियादी स्थिति जस की तस बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद न तो आवास योजना के लाभुकों को समय पर भुगतान मिल पा रहा है और न ही सड़कों व नालियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो पा रहा है। निर्माण कार्यों में स्टोन डस्ट के प्रयोग से सड़कें बनने के कुछ ही समय बाद टूट जा रही हैं।
अरविंद गुप्ता ने नगर पंचायत द्वारा खरीदी गई कई सरकारी गाड़ियों के वर्षों से खराब पड़े होने, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के अभाव, टाउन हॉल निर्माण में देरी तथा संभावित जल संकट के बावजूद पानी टंकी चालू नहीं होने पर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने होल्डिंग टैक्स वसूली में मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों से जबरन बढ़ा कर राशि वसूली जा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर नगर पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



