google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्टील हाउस साकची में सहयोगी बंधु का भव्य पारिवारिक मिलन सह वितरण समारोह, 450 लोगों की रही सहभागिता

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 20 जनवरी 2026: जमशेदपुर के स्टील हाउस, साकची में सहयोगी बंधु के तत्वावधान में पारिवारिक मिलन सह वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार प्रसाद ने की। समारोह में समाज के करीब 450 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव पंडित, अपर सचिव, झारखंड सरकार उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में चंद्रशेखर पंडित, डिप्टी डायरेक्टर, रेवेन्यू एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, झारखंड (रांची) तथा एंड हेड रिफॉर्म्स, झारखंड सरकार, रांची शामिल रहे।

अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में सहयोगी बंधु संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य प्रजापत (कुम्हार) समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था प्रतिवर्ष विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा तीन मेधावी छात्रों को कुल 36 हजार रुपये की सहायता राशि मंच से प्रदान की गई। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया कार्यक्रम को सफल बनाने में काशीनाथ प्रजापति, नरेंद्र प्रसाद पंडित, विकास पंडित, रविंद्र कुमार सिन्हा, प्रदीप पंडित, जवाहर प्रसाद, आनंद विकार, प्रकाश संजय अप्पा पंडित सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)