ग्राम चौपाल लगाकर गांवों में ही ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण का शासन का महत्वाकांक्षी प्रयास भेटुआ में फलीभूत होता नहीं दिख रहा
भेटुआ में ग्राम चौपाल के दौरान शासन के निर्देशों के बावजूद कई विभागों के प्रतिनिधि चौपाल से किनारा करते ही दिखाई दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों की समस्या का निराकरण उस तेजी से नहीं हो पा रहा जिसके लिए सरकार ने प्रत्येक शुक्रवार ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने की प्रशासन को हिदायत दी है
शुक्रवार भेटुआ की दो ग्राम पंचायतों ( मड़ेरिका,कुड़वा) में ग्राम चौपाल के दौरान राजस्व,पुलिस,विद्युत,कृषि,स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी,शिक्षा आदि विभागों से किसी भी प्रतिनिधि का शामिल न होना इस बात को पुष्ट करता नजर आया कि भेटुआ में प्रशासन आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध शासन की मंशा को पलीता लगाने में जुटा है
आलम यह रहा कि मड़ेरिका में ग्राम चौपाल के दौरान जहाँ नोडल अधिकारी के रूप में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरिओम मौर्य, पंचायत सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से केवल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ही उपस्थित रहीं वहीं कुड़वा में भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए नोडल अधिकारी एडीओ आइएसबी दिग्विजय सिंह और पंचायत सचिव प्रेमचंद्र कनौजिया ही मौजूद रहे
हालांकि इस दौरान मड़ेरिका में जहाँ दस शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दो महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया वही ं कुड़वा में भी एक बच्चे का अन्नप्राशन तथा एक महिला की गोद भराई के साथ नोडल अधिकारी ने पांच में से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया|
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
पूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के… - कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतक
नधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही… - मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेश
करीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों… - चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से… - गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंह
उमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



