google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाजी गंज के शिव मंदिर से निकली शोभा कलश यात्रा

करुणेश्वर महादेव धाम पर सात दिवसीय रामकथा का कार्यक्रम
समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी
मुसाफिर खानाक्षेत्र के हाजीगंज गांव स्थित शिव मंदिर पर आयोजित होने जा रही श्री राम कथा की भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को बोल बम कांवरिया संघ द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा को शाहगढ़ प्रमुख सदाशिव यादव ने हाजीगंज गांव के शिव मंदिर प्रांगण से रथ को रवाना किया।गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा जय घोष व अबीर गुलाल के साथ पहले दादरा के हिंगलाज धाम पहुँची जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के बाद कलश यात्रा भददौर होते हुए सीधे निजामुद्दीनपुर घाट पहुची।यहां महिलाओं ने गोमती का पवित्र जल भरकर यात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर समाप्त हुई।कलश यात्रा में प्रमुख सदाशिव यादव जिला मंत्री अतुल सिंह राजू ओझा सर्वेश सिंह उदय सिंह लवकुश चौरसिया रामधीरज यादव नरेंद्र यादव राणा प्रताप यादव जंगबहादुर यादव रामबख्श सरोज राहुल गुप्ता जगदीश यादव शिवभान निषाद जोखन राम दिलीप साहू रणजीत काशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
उधर दुवरिया गांव में करुणेश्वर महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में चारों तरफ भक्ति का माहौल छाया रहा।यात्रा यज्ञ स्थल से गाजनपुर नारा अढ़नपुर कोछित गांव होते हुए दंडेश्वर धाम पहुंचकर जल भरा और यात्रा पुनः वापस करुणेश्वर धाम यज्ञस्थल पर जाकर समाप्त हुई।यहां बृजराज सिंह शिवशंकर तिवारी मोहित तिवारी विपिन सिंह हरिओम सिंह जेपी सिंह सहित आदि रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)