राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण। विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के द्वारा 3 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों ने कहा विष्णुगढ़ अनुमंडल बनने की सभी अहर्ताओं को पूरा करता है।विष्णुगढ़ को पुलिस अनुमंडल मुख्यालय का दर्जा भी मिल चुका है लेकिन अनुमंडल का दर्जा अभी तक नहीं मिल पाया।विष्णुगढ़ को अनुमंडल बनाने की मांग कई सालों से जारी है।



